पूर्वी दिल्ली के रोहताश नगर क्षेत्र में ट्रंक ड्रेन-1 के किनारे वर्षों से खस्ताहाल सर्विस रोड का पुनर्निर्माण होगा। इस निर्माण कार्य के लिए करीब 1.32 करोड़ रुपये की योजना तैयार की है। इस सड़क के बनने से न केवल स्थानीय लोगों की आवाजाही आसान होगी, बल्कि ड्रेन के रखरखाव और बरसात के दौरान जलनिकासी व्यवस्था को भी दुरुस्त होगी। ट्रंक ड्रेन-1 पूर्वी दिल्ली की प्रमुख जलनिकासी प्रणाली का हिस्सा है। इसके किनारे बनी सर्विस रोड लंबे समय से जर्जर पड़ी थी।
जगह-जगह गड्ढे, उखड़ी हुई सतह और जलभराव के कारण वाहन चालकों, पैदल यात्रियों और आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है, जब सड़क पर पानी भरने और फिसलन के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है

