• Sun. Sep 27th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले जब तक जरूरत है आरक्षण लागू रहना चाहिए,कुछ लोग संगठन के खिलाफ झूठे वीडियो वायरल कर रहे है…

Report By : Rishabh Singh,ICN Network

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि संघ ने कभी भी कुछ खास वर्गों को दिए जाने वाले आरक्षण का विरोध नहीं किया है। हैदराबाद में एक कार्यक्रम में भागवत ने कहा कि संघ का मानना है कि जब तक जरूरत है, आरक्षण जारी रहना चाहिए।

भागवत ने यह बात भाजपा और कांग्रेस के बीच आरक्षण को लेकर चल रही जुबानी जंग के बाद दोहराई। उन्होंने कहा कि कुछ लोग संगठन के विपरीत विचार वाले झूठे वीडियो फैलार रहे हैं।

RSS प्रमुख भागवत ने पिछले साल नागपुर में कहा था कि जब तक समाज में भेदभाव है, तब तक आरक्षण जारी रहना चाहिए। उन्होंने कहा था कि समाज में भेदभाव मौजूद है, भले ही वह दिखता न हो।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)