• Sun. Feb 1st, 2026

यूपी विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन में हंगामा, विपक्ष ने की नारेबाजी हंगामा,राज्यपाल की टिप्पणी पर योगी आदित्यनाथ मुस्कुराए

Report By : Rashid Arif Lucknow (up)
यूपी विधानसभा सत्र का आज पहला दिन है। सत्र शुरू होने से पहले ही हंगामा शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का विधानसभा सत्र में अभिभाषण जैसे ही शुरू हुआ वैसे ही समाजवादी पार्टी के विधायक वेल में आकर गो बैक गो बैक के नारे लगाने लगे। जहां एक तरफ सदन में अभिभाषण से पहले जय श्री राम के नारों से सदन पूरा गूंज उठा वहीं विपक्ष के नेताओं ने कानून व्यवस्था महंगाई बेरोजगारी जैसे मुद्दों के बैनर लेकर सदन में पहुंच गए और राजपाल के अभिभाषण के दौरान नारेबाजी करने लगे हैं ।

हालाकी राज्यपाल ने अपना संबोधन जारी रखा बीच बीच मे राज्यपाल ने विपक्षी नेताओं को और नारे लगाने को कहती दिखी,वही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्यपाल की टिप्पणी पर मुस्कुराने लगे,समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव,शिवपाल सिंह यादव, समेत सपा के सभी विधायक एक अलग ही अंदाज में आज नजर आ रहे है। माना यह जा रहा था इस बार सदन बहुत ही हंगामेदार होगा पहले दिन राज्यपाल के संबोधन की कार्रवाई शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया ।

By Icndesk