• Mon. Feb 2nd, 2026

Saif Ali Khan Attack Case: मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी शख्स बांद्रा स्टेशन लाया गया

Saif Ali Khan
Report By : ICN Network
Mumbai Police ने सैफ अली खान के हमलावर को पकड़ने में अहम सफलता हासिल की है। इस संदिग्ध व्यक्ति को बांद्रा स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था, जिससे पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। अब पुलिस ने इस व्यक्ति को हिरासत में लिया है, और उसे बांद्रा पुलिस स्टेशन लाया गया है। इस हिरासत को इस मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, क्योंकि अगर यह व्यक्ति सैफ का हमलावर है, तो पुलिस को इस केस से जुड़े तमाम सवालों के जवाब मिल सकते हैं

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस गिरफ्तारी को गिरफ्तारी नहीं माना जा सकता, क्योंकि अब तक सैफ पर हमले के मामले में कोई आधिकारिक गिरफ्तारी नहीं हुई है। फिलहाल, इस संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। मुंबई पुलिस की 20 टीमें सैफ के हमलावर की तलाश में जुटी हुई हैं और बांद्रा से लेकर नाला सोपारा तक के इलाकों की जांच की जा रही है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि हमलावर सैफ के घर से भागकर सीधे बांद्रा रेलवे स्टेशन की ओर गया था, और उसके बाद सीसीटीवी में उसे देखा गया था

पुलिस का कहना है कि अब तक इस संदिग्ध व्यक्ति की पहचान के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन यह शख्स बांद्रा स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में नजर आया था और उसके बाद मुंबई पुलिस ने वसई और नाला सोपारा में छापेमारी शुरू कर दी थी। पुलिस को उम्मीद है कि हिरासत में लिया गया शख्स इस मामले की गुत्थी सुलझाने में मदद कर सकता है

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)