नोएडा में तैनात अतिरिक्त आयुक्त (राज्य GST) पर सनसनीखेज़ आरोप. महिला अफसर के लिए फाइव-स्टार होटल में IAS ने तीन दिन का कमरा बुक कराने का मामला गरमाया। महिला अधिकारी के ट्रांसफर व करप्शन जांच के नाम पर उत्पीड़न के आरोप।
* शिकायत: 5 लाख रुपये घूस मांगने का दबाव, न देने पर कार्रवाई की धमकी।
* जो आरोप लगाए गए : होटल में ठहराकर नौकरी के नाम पर शोषण की कोशिश।
* सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की मांग।
* विभागीय स्रोत: डर के कारण पहले चार पेज का बयान जारी नहीं किया गया था।
* गाज़ियाबाद में तैनात एक महिला राज्य कर अधिकारी के खिलाफ भी मामला दर्ज कराने की साजिश के आरोप।महिला अफसरों के यौन उत्पीड़न का ये मामला दो दिनों से मीडिया और इंटरनेट पर चर्चा का विषय है लेकिन आरोपी IAS अधिकारी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हुई।