• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: लोटस जिंग सोसाइटी में तीन दिनों से पानी का गंभीर संकट 

नोएडा शहर की लोटस जिंग सोसाइटी में तीन दिन से 1200 से ज्यादा परिवार पानी को तरस रहे हैं। निवासियों का कहना है सिर्फ एक बाल्टी पानी हर फ्लैट को मिल रहा है, जिस पर ऊंट के मुंह में जीरा वाला मुहावरा फिट बैठता है। ऐसे में सोसायटी में टैंकर मंगाना पड़ा, जिम्मेदारों का दावा है कि नोएडा प्राधिकरण पानी की आपूर्ति नहीं कर रही। 

सेक्टर 168 स्थित लोटस जिंग सोसाइटी में पिछले तीन दिनों से पानी की समस्या बरकरार है। लोग एक एक बूंद पानी को तरस रहे हैं। स्थानीय निवासियों के बीच इस समस्या को लेकर ग्रुपों से लेकर सोसायटी के परिसर तक बहस छेड़ दी है। सभी इतने परेशान हैं कि जिम्मेदारों से जवाब मांग रहे हैं, लेकिन निवासियों का आरोप है कि वह न तो फोन उठा रहे हैं और न ही समस्या का समाधान कर रहे हैं। जबकि बड़ी संख्या में सोसायटी में जॉब प्रोफेशनल रहते हैं। उन्हें सुबह उठते ही पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। 

इस बीच या तो कोई अपने दोस्तों के घर जाकर नहाने के बाद ऑफिस जा रहा है तो किसी को सोसायटी तक छोड़नी पड़ी। एक निवासी ने बताया कि उनकी सिर्फ दो महीने की बेटी और पत्नी है। दो दिन से पानी नहीं आया, जब शिकायत को किसी ने सुनी नहीं, अंत में उन्हें सोसायटी छोड़कर वापस मूल स्थान अयोध्या लौटना पड़ गया। वहीं निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में मेंटेनेंस एजेंसी की ओर से टैंकर बुलाकर काम चलाया जा रहा है, जो कि नाकाफी है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )