कासना क्षेत्र में एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाने और बाद में जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर बृहस्पतिवार को प्राथमिकी कासना कोतवाली पुलिस ने दर्ज की गई है।
बुलंदशहर निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2021 में वह अपनी बहन के साथ गौतमबुद्ध नगर में किराये पर रहती थी। इसी दौरान उसकी पहचान दनकौर क्षेत्र के खेरली हाफिजपुर गांव निवासी जितेंद्र से हुई थी।
आरोप है कि जितेंद्र ने उससे शादी करने का वादा किया। पीड़िता के अनुसार, एक नवंबर 2024 को जितेन्द्र उसे मंदिर ले गया और वहां शादी करने की बात कही। इसके बाद वह उसे कासना क्षेत्र के सिरसा गांव में किराये के कमरे में रखकर साथ रहने लगा।

