• Mon. Feb 2nd, 2026

नोएडा: आम्रपाली सफायर सोसाइटी में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बंद 

सेक्टर-45 आम्रपाली सफायर सोसाइटी में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बंद है। सीवरेज का गंदा पानी सीधे नाले में बहाया जा रहा है। यह हकीकत नोएडा प्राधिकरण के जल विभाग की तरफ से शनिवार को करवाए गए औचक निरीक्षण में सामने आई। इसके बाद प्राधिकरण ने सेक्टर-39 थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने को शिकायत दी है। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि पहले भी सोसाइटी में एसटीपी संचालन में नियमों की अनदेखी की जा रही थी। अब तक 73 लाख 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है। इस जुर्माने की वसूली को क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को पत्र भेजा गया है।

थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने की शिकायत जल विभाग के प्रबंधक पी पी सिंह की तरफ से दी गई है। इसमें बताया गया है कि प्राधिकरण के जल विभाग की पर्यावरण सेल ने 31 जनवरी को आम्रपाली सफायर सोसाइटी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसटीपी मानक के अनरुप क्रियाशील नहीं पाए गए। नियमों के इस उल्लंघन पर अब तक लगाए गए 73 लाख 40 हजार रुपये जुर्माने को वसूलने के लिए क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को पत्र भेजा जा चुका है। नियमों के उल्लंघन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )