• Sat. Oct 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

सीतापुर में पुलिसकर्मियों पर एसपी की कार्रवाई: 28 को लाइन हाजिर, थाना प्रभारी हटाए गए

Report By : ICN Network

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने विभागीय रिपोर्ट के आधार पर 28 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इन पुलिसकर्मियों में मुख्य आरक्षी और आरक्षी शामिल हैं, जो लंबे समय से एक ही थाने में तैनात थे। एसपी ने रामकोट थाना प्रभारी को भी हटाकर सुरेश पटेल को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया है।

एसपी ने इस कार्रवाई को विभागीय अनुशासन बनाए रखने और कार्यकुशलता सुनिश्चित करने के लिए जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे कदम उठाए जाएंगे ताकि पुलिस विभाग की छवि में सुधार हो सके।

इस कदम के बाद रामकोट थाना प्रभारी के स्थानांतरण पर स्थानीय सांसद और विधायक की नाराजगी सामने आई। नए प्रभारी सुरेश पटेल को जिम्मेदारी सौंपी गई और जेबी पांडेय को अपराध शाखा में तैनात किया गया है।


By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)