• Tue. Sep 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

कानपुर में दारोगा ने खोला मोर्चा: एसीपी मोहसिन खान मामले में थाना प्रभारी पर आरोप

Report By : ICN Network

कानपुर में आईआईटी की शोधार्थी से यौन उत्पीड़न के आरोपी एसीपी मोहसिन खान के मामले में नया मोड़ आया है। रावतपुर थाना के दारोगा राजेश प्रसाद बाजपेई ने दावा किया है कि उन्होंने थाना प्रभारी कृष्णकांत मिश्रा के निर्देश पर कोर्ट में रिपोर्ट लगाई थी। दारोगा के अनुसार, इंस्पेक्टर ने कहा था कि रिपोर्ट अर्जेंट है, इसलिए उन्होंने हस्ताक्षर कर रिपोर्ट लगाई। हालांकि, जांच में पाया गया कि घटनास्थल नवाबगंज था, और रिपोर्ट वहां से लगानी चाहिए थी। इस मामले में दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पाण्डेय को विभागीय जांच सौंपी गई है। उन्हें दो सप्ताह का समय दिया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।



By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)