• Tue. Nov 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: श्रमिकों से मिलेगा सपा प्रतिनिधिमंडल

हिंसक झड़प, बवाल, तोड़फोड़ और आगजनी के बाद विपक्षी समाजवादी पार्टी से नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में 10 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल 17 अप्रैल को श्रमिकों से मुलाकात करेगा।

पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने प्रतिनिधिमंडल को श्रमिकों की पीड़ा सुनकर उनके मुद्दे उठाने के निर्देश दिए हैं। प्रतिनिधिमंडल लाठीचार्ज में पीड़ितों के परिजनों से भी बात करेंगे।

प्रतिनिधिमंडल में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के साथ जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी, महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता, पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, कमाल अख्तर, विधायक अतुल प्रधान, पंकज कुमार मलिक, पूर्व एमएलसी शशांक यादव, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी व नोएडा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी सुनील चौधरी रहेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का कहना है कि नोएडा में श्रमिकों को 10 से 11 हजार रुपये वेतन देकर उनसे 10-12 घंटे काम कराया जा रहा है। कई बार साप्ताहिक अवकाश भी नहीं दिया जाता

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )