• Thu. Apr 9th, 2026

एटा पहुंचे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने प्रत्याशी दिनेश शाक्य के पक्ष में की जनसभा,अखिलेश बोले संविधान बचेगा तभी देश बचेगा

Report By : Sachin Yadav, Etah

एटा में सपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एटा पहुंचे जहां उन्होंने सपा और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संविधान बचेगा तो नूतन बच्चे का और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार सुरक्षित रहेगा। सरकार ने फसल की लागत बढ़ा दी है बीजेपी ने किसान आंदोलन को रोका था 1000 के अलावा किस शहीद हुए थे 10 साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है और यह लोग वह लोग हैं जो भारत को विश्व गुरु बनाने का दावा करते हैं युवाओं नौकरी नहीं मिल पा रही, लगातार परीक्षाओं का पेपर लीक हो रहा है सपा प्रमुख ने भाजपा पर हमले पर होते हुए कहा कि यह वह पार्टी है जिससे लीकेज नहीं रख रहा है और इनको नींद भी नहीं आ रही है। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा यह वह लोग हैं जो संविधान को खत्म करना चाहते हैं और संविधान के भक्षक हैं हम लोग सरकार में आए तो संविधान को नहीं बदलने देंगे।

संविधान बचाओ रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है इनका हर बड़ा झूठा निकला उन्होंने कहा कि कोई बताएं क्या किस की आयु दोगुनी हुई है और इन्होंने नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया।

PDA की सरकार बनी तो अग्निवीर की व्यवस्था कर दी जाएगी समाप्त-सपा प्रमुख

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि बड़े पैमाने पर यहां के लोग फौजी की तैयारी करते हैं यहां से सबसे ज्यादा लोग फौजी जाते हैं जानबूझकर अग्नि वीर व्यवस्था यह लोग लेकर आए हैं गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्नि वीर व्यवस्था समाप्त कर दी जाएगी और जो पश्चिम से हवा चली है बीजेपी का सफाया हो चुका है समाजवादियों ने एंबुलेंस चलाई थी भाजपा वालों ने खराब कर दी भाजपा ने कहीं भी अस्पताल नहीं बने हमने 100 नंबर दी उन्होंने 112 कर दी। साथ ही दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल जाने पर भी उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को अपराधी बनाकर जेल भेज दिया झूठे मुकदमे लगा दिए समाजवादियों पर भी झूठे मुकदमे लगाए जनता पर भी मुकदमे लगे हैँ और बड़ी बात यह है कि इलेक्ट्रोल बांड ने भाजपा कि पोल खोल दी है। अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना चाहते हुए कहा कि अगर भाजपा द्वारा सत्ता में आती है तो ये लोग पुलिस की नौकरी भी 3 साल की कर देंगे। किसी को क्या पता था की अग्नि वीर के हक को यह मारेंगे ट्रेन एयरपोर्ट बंदरगाह तब इन्होंने भेज दिए। बनता हो संविधान को समाप्त करने की साजिश करता हो उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं संघ का नाम लेते हुए कहा कि यह लोग तो खतरनाक परिवार के साथ जुड़े हुए हैं।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)