• Wed. Feb 4th, 2026

अनंत और राधिका की शादी का स्पेशल कार्ड,चांदी के मंदिर में अंदर सोने की मूर्ति भी कार्ड में आकर्षण का केंद्र

Report By : Ankit Srivastav, ICN Network
उधोगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। मुंबई में होने वाले इस भव्य समारोह में परंपरा और भव्यता का मिश्रण देखने को मिलेगा।

शादी की तैयारियों के बीच कपल का वेडिंग कार्ड सामने आया है। वीवीआईपी को दिए एक निमंत्रण पत्र में चांदी का मंदिर है। अंदर सोने की 4 मूर्तियां हैं। दूसरा निमंत्रण पत्र गोल्डन बॉक्स में है। इसमें मंदिर को छोटे रूप में बॉक्स के भीतर ही रखा गया है। यह भी दैवीय थीम पर बेस्ड है।

एक खूबसूरत कढ़ाई वाले वेडिंग बॉक्स के ऊपर विष्णु भगवान की तस्वीर है।

  • इस तस्वीर में नारायण के हृदय में लक्ष्मी को दिखाया गया है।
  • इस बॉक्स को खोलते ही विष्णु मंत्र गूंजने लगता है।
  • लाल रंग के इन्वाइट बॉक्स को खोलने पर छोटा सा चांदी का मंदिर सामने आता है।
  • इसमें गणपति, राधा-कृष्ण और देवी दुर्गा की सोने की मूर्तियां हैं।
अनंत और राधिका इससे पहले मार्च की शुरुआत और मई के अंत में प्री-वेडिंग सेरेमनी सेलिब्रेट कर चुके हैं। अब 12 जुलाई को शुभ विवाह, 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद कार्यक्रम और 14 जुलाई को रिसेप्शन होगा। ये तीनों कार्यक्रम मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में होंगे ।

दूसरे निमंत्रण पत्र में सबसे पहले एक छोटे से लिफाफे में नीता अंबानी का हाथ से लिखा लेटर

  • इसमें वो भावनाएं व्यक्त करते हुए आमंत्रण दे रही हैं।
  • इस पत्र के अलग-अलग पन्नों पर विभिन्न रस्मों की जानकारी है।
  • ऊपरी हिस्से में वैकुंठ धाम का दृश्य है।
  • एक पाउच में कश्मीर के कलाकारों द्वारा बनाई गई पश्मीना शॉल है।
  • एक अन्य पाउच खोलने पर अनंत-राधिका के नाम के पहले अक्षर की कढ़ाई वाला रूमाल है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)