• Sat. Oct 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP-महोबा में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष तुलसीदास लोधी का चुनाव पर बयान,भाजपा पर जनता पर पैसा पहुँचने का लगाया आरोप

यूपी के महोबा ज़िले के कांग्रेस अध्यक्ष तुलसीदास लोधी ने हाल ही में सम्पन्न हुए 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को तीन राज्यों में करारी शिकस्त मिली है। एवं एक राज्य में कांग्रेस पार्टी की सत्ता में वापिसी हुई है। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मिली शिकस्त एवं राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ में वोट प्रतिशत बढ़ने एवं सत्ता गंवाने के बाद कांग्रेस पार्टी एक बाद फिर आत्मचिंतन के लिए मजबूर हो गई है।

विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर हमने कांग्रेस पार्टी के महोबा जिलाध्यक्ष तुलसीदास लोधी से बात की तो श्री लोधी ने सत्ताधारी पार्टी भाजपा पर गम्भीर आरोप लगाए हैं। जिलाध्यक्ष तुलसीदास ने कहा है कि प्रशासन हर चुनाव में भाजपा की कठपुतली बनकर काम कर रहा है। जिसकी वजह से भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा चुनावों में सीधा फायदा हुआ है हालांकि चार राज्यों के चुनाव नतीजों से कांग्रेस पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ा है इससे यही साबित होता है कि लोग कांग्रेस पार्टी पर लगातार भरोसा जता रहे हैं,लेकिन कहीं न कहीं प्रशासन सत्तापक्ष के दबाब में काम करता है और भारतीय जनता पार्टी को फायदा पहुंचाता है। कांग्रेस पार्टी के महोबा जिलाध्यक्ष तुलसीदास लोधी यहीं नहीं रुके उन्होंने सीधे तौर पर निर्वाचन आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 30 लाख ईवीएम मशीनों को सापेक्ष महज 19 लाख ईवीएम मशीन चलन में हैं। जबकि 19 लाख ईवीएम मशीन गायब हैं जिनका निर्वाचन आयोग पता नहीं लगा पा रहा है। श्री लोधी ने निर्वाचन आयोग को कटघरे में खड़ा कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में काम करने का गम्भीर आरोप लगाया है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)