• Mon. Sep 28th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP- नोएडा में क्रेयॉन्स स्कूल में देर शाम वार्षिक महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि का विशेष योगदान रहा वार्षिकोत्सव का शुभारंभ अतुल्य भारत “सप्तरंग” भीम पर शुभारम्भ किया गया। प्ले ग्रुप के बच्चों ने वेलकम सॉन्ग प्रस्तुत कर अभिभावक को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।

यूपी के नोएडा क्रेयॉन्स स्कूल का वार्षिक दिवस धूमधाम से मनाया गया। क्रेयॉन्स स्कूल ने अपना वार्षिक दिवस ‘अतुल्य भारत’-‘सप्तरंग’ थीम पर इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार , सेक्टर-6, नोएडा में अभूतपूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया। मुख्य अतिथि श्री पंकज सिंह विधायक, श्रीमती उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम, प्रिंसिपल श्रीमती अलका अवस्थी और इन्फ्लुएंसर सुश्री नीना कपूर काद क्रेयॉन्स स्कूल की प्रबंध निदेशक डॉ . मौसमी सिन्हा ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया ।

प्रतिभावान विद्यार्थियों ने भारत के विभिन्न राज्यों की मनमोहक नृत्य शैलियाँ प्रस्तुत कीं । शो के बाद अभिभावकों को वार्षिक दिवस रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथि और सम्मानित अतिथि ने सराहना के कुछ शब्द बोले जिसके बाद प्रबंध निदेशक का भाषण हुआ, जिन्होंने छात्रों और शिक्षकों को उनके अथक प्रयासों के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का समापनद क्रेयॉन्स एंथम के गायन के साथ हुआ।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)