• Thu. Apr 9th, 2026

डर के मारे इस सहर को छोड़ रहे संदिग्ध लोग

गुरुग्राम में संदिग्धों की धरपकड़ तेज होने से 10 बांग्लादेशियों को डिपोर्ट करने की तैयारी है। डर के मारे कई संदिग्धों ने गुरुग्राम छोड़ दिया है। स्वतंत्रता दिवस तक पहचान अभियान जारी रहेगा पर होल्डिंग सेंटर खाली कर दिए गए हैं। बंगाली मार्केट के कबीर ने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया वहीं ढाई सौ लोग डर से बंगाल चले गए।

बीते कई दिनों से संदिग्ध लोगों की धरपकड़ के बीच पकड़े गए 10 बांग्लादेशियों को मंगलवार तक उनके देश वापस भेज दिया जाएगा। इनको डिपोर्ट करने की प्रक्रिया तीन दिनों से चल रही है। दूसरी ओर धरपकड़ के बीच कई संदिग्ध लोगों ने गुरुग्राम छोड़ दिया और कई अब भी अपना सामान समेट कर वापस जाने की तैयारी कर रहे हैं।

स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था और गृह मंत्रालाय के आदेश पर गुरुग्राम पुलिस की तरफ से संदिग्ध लोगों की पहचान के लिए चलाया जा रहा अभियान जारी है। हालांकि, अब होल्डिंग सेंटरों को खाली कर दिया गया है। शहर के अलग-अलग जोन में बनाए गए चार होल्डिंग सेंटरों में अब कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नहीं है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )