साइबर ठगों ने निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर शहर के छह लोगों को अपने जाल में फंसा लिया। अलग-अलग मामलों में ठगों ने पीड़ितों से कुल 43 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। इन मामलों में साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।पुलिस के मुताबिक सदरपुर निवासी दिलीप कुमार मिश्रा से साइबर जालसाजों ने 9.79 लाख, ऐस सिटी निवासी आर्यन से 5.82 लाख, दिव्या से 7.50 लाख और शिवम साहनी से 6.69 लाख की अलग अलग ठगी की। वहीं सेक्टर-39 निवासी मुकेश सिंह से 7.50 लाख, सेक्टर-9 निवासी मोहित से 6.51 लाख रुपये की ठगी की गई।
इन सभी मामलों में पीड़ितों ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत की थी। इसके बाद शिकायतों को साइबर क्राइम थाने भेजा गया। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि कई मामलों में ठगों ने निवेश के नाम पर पीड़ितों से संपर्क किया था। उन्हें शेयर बाजार, ऑनलाइन ट्रेडिंग या अन्य निवेश माध्यमों में रकम लगाने पर ज्यादा मुनाफा मिलने का लालच दिया गया।

