• Thu. Sep 24th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: शिकायत निस्तारण में दोनों पक्ष से वार्ता जरूरी

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने कलेक्ट्रेट के सभागार में बृहस्पतिवार को आईजीआरएस की समीक्षा बैठक की। एडीएम अतुल कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन विभागों में असंतुष्ट फीडबैक की संख्या अधिक पाई जाएगी या बिना उचित श्रेणी चयन किए प्रकरणों को स्पेशल क्लोज किया जाएगा तो ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई की रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय भी भेजी जाएगी। कहा कि हर शिकायत के निस्तारण से पहले शिकायतकर्ता से फोन पर बात करनी होगी। शिकायतकर्ता व प्रतिपक्ष के बयान जरूर शामिल होने चाहिए। गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाए।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )