• Sat. Sep 26th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: गौड़ सिटी-1 और 2 की दो दर्जन सोसाइटियों को मिलेगा लाभ, सर्विस लेन होगी चौड़ी

ग्रेनो वेस्ट में गौड़ सिटी-1 और 2 की करीब दो दर्जन सोसाइटी के लोगों को सड़क पार करने में सुविधा होगी। इसके लिए दो जगह पर यूटर्न बनाने का काम ग्रेनो प्राधिकरण ने शुरू करा दिया है। यहां सर्विस लेन भी चौड़ी कराई जानी है। इस पर करीब आठ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक चार मूर्ति चौक व तिगरी चौक के बीच 60 मीटर रोड पर दो नए यूटर्न का काम शुरू हुआ है। यहां चार मूर्ति चौक अंडरपास के निर्माण की वजह से सर्विस मार्ग को भी जल्दी चौड़ा किया जाएगा। अगले तीन से छह महीने में यह काम पूरा कर लिया जाएगा। इससे वाहनों की आवाजाही भी यहां आसान हो जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के जल्दी ही शुरू होने के चलते ट्रैफिक दबाव यहां बढ़ेगा। ऐसे में गाजियाबाद और ग्रेनो वेस्ट के बीच सड़क सुधार का काम चालू है। इससे रोजाना करीब डेढ़ लाख लोगाें को फायदा होने का आकलन प्राधिकरण का है। एसीईओ सुमित यादव ने बताया कि यूटर्न के निर्माण से जहां तिगरी चौक पर दबाव कम होगा। वहीं नोएडा या बिसरख की तरफ से आने पर गौड़ सिटी भी आने-जाने में सुविधा होगी।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )