• Mon. Feb 2nd, 2026

तेज प्रताप यादव बोले… ‘मेरे सपने में राम जी आए कहा- BJP मंदिर को लेकर ढोंग कर रही है’

ByIcndesk

Jan 15, 2024
Report By : Himanshu Garg (Bihar Politics)

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह है। जैसे-जैसे प्राण प्रतिष्ठा की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे मंदिर को लेकर सियासी बयानबाजी भी जारी है। इसी क्रम में बिहार के मुख्यमंत्री रहे लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने एक बड़ा बयान दिया है। जो सोशल मीडिया के साथ-साथ राजनीति के बाजार में भी चर्चा का विषय बना है। दरअसल, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि 22 जनवरी को राम जी अयोध्या नहीं आएंगे। राम जी मेरे सपने में आए थे। वो बोले हैं ‘ई सब ढोंग कर रहा है, हम उस दिन ऐबे नहीं करेंगे’।

वीडियो में तेज प्रताप आगे ये कहते नजर आ रहे है कि जब चुनाव आता है तो मंदिर आगे आ जाता है। चुनाव खत्म होते ही मंदिर को पूछा नहीं जाता। बता दें ये बातें उन्होंने अपने संगठन DSS के स्थापना दिवस समारोह में कही।

गौरतलब है कि बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप अपने अंदाज के लिए जाने जाते हैं। कभी वो कृष्ण रूप में नजर आते हैं, तो कभी साइकिल से मंत्रालय पहुंच जाते हैं। यहीं नहीं जनता के सामने अक्सर वो अपने सपने का जिक्र भी करते रहते है।

By Icndesk