• Fri. Oct 2nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: प्राधिकरण ने अतिक्रमण हटाय और फुटपाथ के हिस्से को तोड़ दिया

भंगेल एलिवेटेड रोड से पहले सेक्टर-41 अगाहपुर के सामने अतिक्रमण और बीच में आने वाले फुटपाथ की वजह से वाहन फंस रहे थे। रविवार को नोएडा प्राधिकरण ने अतिक्रमण हटाय और फुटपाथ के हिस्से को तोड़ दिया। अब यहां सड़क चौड़ी हो गई है। इससे वाहनों के रास्ते का अवरोध दूर होने की उम्मीद है।

सेक्टर-41 से अगाहपुर सेक्टर-82 तक 4.5 किमी लंबा एलिवेटेड रोड है। आगाहपुर के सामने से चढ़ते समय लोगों को रोजाना जाम में फंसना पड़ता है। सुबह-शाम यहां लंबा जाम लगता है। अभी तक इसकी दो वजह थी। पहली एलिवेटेड रोड पर चढ़ने से पहले एक तरफ सड़क का फुटपाथ तो दूसरी तरफ डिवाइडर का होना है। दूसरा, एलिवेटेड रोड पर चढ़ने से पहले ही यू-टर्न बना हुआ है। यू-टर्न लेकर सेक्टर-42, 45 सदरपुर आदि क्षेत्र की ओर आने वाले लोगों की वजह से एलिवेटेड रोड पर जाने वालों को भी जाम में फंसना पड़ता है।
रविवार को प्राधिकरण ने यहां पर जाम में कमी लाने के लिए कुछ सुधार किया। आगाहपुर की तरफ बने फुटपाथ को कुछ हिस्से में तोड़ दिया गया है। इससे संबंधित हिस्सा सड़क के बराबर आ गया है। अब एलिवेटेड रोड के नीचे से सीधे सेक्टर-49 चौराहे की ओर जाने वाले वाले लोग आसानी से जा सकेंगे। वहीं दूसरी तरफ सेक्टर-82 के सामने एलिवेटेड रोड से उतरते ही कोंडली नाले के पास जाम की समस्या गंभीर बनी हुई है। वाहन चालक विपरीत दिशा में आकर जाम का कारण बन रहे हैं

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )