किसानों की विभिन्न समस्याओं को दूर करने के लिए सोमवार को करप्शन फ्री इंडिया संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने यमुना विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से मुलाकात की।
प्रदेश महासचिव दिनेश नागर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने यमुना एक्सप्रेसवे के टोल मैनेजर अनुज चौधरी एवं जेके शर्मा से बातचीत कर किसानों की समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने के लिए ज्ञापन दिया। प्रतिनिधिमंडल में दिनेश नागर, प्रेम प्रधान, कुलबीर भाटी, हरेंद्र कसाना, गौरव भाटी, राकेश नागर, लखमी पंडित, जग्गू प्रमुख समेत विभिन्न लोग मौजूद रहे।

