• Wed. Feb 18th, 2026

Ghaziabad News: अपेक्स बिल्डर के मालिक सतनाम सिंह सचदेवा का पुतला 2 अगस्त 2025 को जलाया गया: जिलाध्यक्ष राजकुमार नागर

अपेक्स बिल्डर के मालिक का पुतला जलाया गया
Ghaziabad News: भारतीय किसान यूनियन भानु द्वारा सिद्धार्थ विहार, गाजियाबाद में अपेक्स बिल्डर के खिलाफ चल रहे धरने का चौथा दिन था। आज के धरने की अगुवाई रूपेश त्यागी ने की, जबकि संचालन विकास गुर्जर ने किया। यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव रूपेश त्यागी के आह्वान पर अपेक्स बिल्डर के मालिक सतनाम सिंह सचदेवा का पुतला दहन किया गया। गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष राजकुमार नागर ने बताया कि अपेक्स बिल्डर के खिलाफ अगली रणनीति जल्द तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि जब तक यूनियन के कार्यकर्ताओं का पैसा वापस नहीं मिलता, तब तक धरना निरंतर और दृढ़ता के साथ जारी रहेगा, और आने वाले दिनों में इसे और मजबूत किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक यादव, एनसीआर मीडिया प्रभारी सोनू अवाना, एनसीआर मुख्य सतबीर मुखिया, अनिल बैसोया, एनसीआर उपाध्यक्ष यशपाल नागर, अरविंद नागर, मुनीम नागर, सुखबीर नागर, योगेंद्र नागर, जिला उपाध्यक्ष अनिल अवाना, डॉ. अरुण सेन, रईसुद्दीन, भानु प्रकाश, अमन शर्मा, महकार नागर, जिया राम, सुरेश तिवारी, विनय कौशिक, प्रदेश प्रवक्ता आसू ठाकुर, रितिक यादव, सौरभ कुमार, नवीन कुमार, शिवम कुमार, अजय टोली, कृष्ण वंश त्यागी, रिहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)