• Sat. Oct 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: इनडोर-आउटडोर मैदानों समेत पूरे परिसर पर रहेगी नजर, खिलाड़ियों की सुरक्षा और निगरानी होगी मजबूत

सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। खेल निदेशालय के निर्देश पर जिला खेल विभाग ने स्टेडियम में 16 नए सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद इनडोर और आउटडोर खेल मैदानों सहित पूरे परिसर को आधुनिक निगरानी प्रणाली से जोड़ा जाएगा।फिलहाल स्टेडियम में करीब आठ सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जो मुख्य प्रवेश द्वार, प्रशासनिक भवन और कुछ प्रमुख स्थानों तक ही सीमित हैं। स्टेडियम का क्षेत्रफल बड़ा होने और प्रतिदिन 200 से अधिक खिलाड़ियों के अभ्यास के कारण कई हिस्से कैमरों की निगरानी से बाहर हैं। इसी कमी को दूर करने के लिए खेल निदेशालय ने अतिरिक्त कैमरे लगाने का प्रस्ताव मांगा था, जिसे जिला खेल विभाग ने भेज दिया है।

स्टेडियम में कबड्डी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, जूडो, बॉक्सिंग, कुश्ती, जिम समेत कई खेलों का नियमित प्रशिक्षण होता है। यहां समय-समय पर जिला, मंडल और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाता है, जिनमें बड़ी संख्या में खिलाड़ी, प्रशिक्षक, अभिभावक और दर्शक पहुंचते हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की आवश्यकता महसूस की गई। नए कैमरे लगने के बाद सभी अभ्यास क्षेत्र, दर्शक दीर्घा, प्रवेश व निकास द्वार, पार्किंग और अन्य महत्वपूर्ण स्थान निगरानी के दायरे में आ जाएंगे।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )