• Fri. Oct 9th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

चीन में रिलीज होगी फिल्म 12th फेल,देश में फिल्म ने 67 करोड़ की थी कमाई,20 हजार स्क्रीन पर होगी रिलीज

Report By : Rishabh Singh,ICN Network

फिल्म डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 12th फेल 2023 की सबसे सक्सेसफुल फिल्मों में से एक थी। इंडिया में फिल्म ने तकरीबन 67 करोड़ रुपए की कमाई की थी। अब 12th फेल चीन में रिलीज होने जा रही है हालांकि अभी डेट सामने नहीं आई है।

विक्रांत ने एक इंटरव्यू में कहा, कुछ महीनों से ये बात सब जानते हैं कि 12th फेल अब चीन में भी रिलीज होने जा रही है। वहां हिंदी सिनेमा की बहुत ज्यादा डिमांड है। फिल्म को चीन में करीब 20 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा। विक्रांत ने ये भी कहा कि वो फिल्म के चीन में रिलीज होने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। अगर मौका मिला तो वे चीन में जाकर फिल्म को प्रमोट करेंगे।

12th फेल 27 अक्टूबर, 2023 को इंडिया में रिलीज हुई थी। फिल्म को पहले दिन देशभर में केवल 1347 स्क्रीन्स पर ही रिलीज किया गया था। फिल्म वर्ड ऑफ माउथ की वजह से चल गई और इसकी स्क्रीन्स बढ़ा दी गई थीं। फिल्म देश के कई थिएटरों में 25 हफ्ते पूरे कर चुकी है।

फिल्म IPS ऑफिसर मनोज शर्मा की लाइफ पर लिखी बेस्टसेलर बुक ’12th फेल’ पर आधारित है। UPSC एंट्रेंस एग्जाम अटेंप्ट करने वाले लाखों छात्रों के जीवन में किस तरह के संघर्ष आते हैं और उन्हें कैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, ये सब फिल्म में दिखाया गया है। विक्रांत मेसी ने IPS मनोज शर्मा का किरदार निभाया है।

12th फेल के लिए उन्हें बेस्ट डायरेक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला है। इसके अलावा 12th फेल ने बेस्ट फिल्म और बेस्ट स्क्रीनप्ले के फिल्मफेयर अवॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। वहीं विक्रांत मैसी को बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स के फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)