• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दिल्ली: इलाके में फैली गंदगी और कूड़े के ढेर स्थानीय निवासियों के लिए गंभीर समस्या बन चुके

समयपुर बादली स्थित राजा बिहार इलाके में फैली गंदगी और कूड़े के ढेर स्थानीय निवासियों के लिए गंभीर समस्या बन चुके हैं। मेट्रो लाइन से सटे औद्योगिक क्षेत्र में जगह-जगह जमा कूड़ा और उससे उठने वाली दुर्गंध के कारण जीवन प्रभावित हो रहा है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबे समय से इलाके में नियमित सफाई नहीं हो रही है। सड़कों के किनारे और खाली स्थानों पर कूड़े के ढेर लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बरसात के मौसम में बदबू और भी बढ़ जाती है, जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो जाता है।

आसपास के दुकानदारों और फैक्टरी कर्मचारियों को भी इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि कई बार संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन को शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। निवासियों का कहना है कि मेट्रो कॉरिडोर से सटे इलाके में इस तरह की गंदगी शहर की छवि को भी खराब कर रही है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )