• Sat. Feb 7th, 2026

गुरुग्राम: नवजात बच्चे को कट्टे में डालकर कूड़े के ढेर पर फेंका

सेक्टर-29 थाना के अंतर्गत डीएलएफ फेज-4 में छह फरवरी की सुबह करीब 10 बजे सड़क किनारे सीमेंट के कट्टे में नवजात बच्चा मिला। वहां से गुजर रहे लोगों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो इसके बारे में पुलिस कंट्रोल को सूचना दी।

सूचना मिलते ही सेक्टर-29 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
छह फरवरी की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि डीएलएफ फेज-4 स्थित कैमरा म्यूजियो के पास नवजात बच्चे को सीमेंट के कट्टे में डालकर फेंका हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने नवजात बच्चे के बारे में आसपास पता किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

पुलिस ने नवजात बच्चा मिलने पर अज्ञात के खिलाफ सेक्टर-29 थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि किसी गर्भवती ने पहचान छिपाने के लिए ही नवजात बच्चे को इस तरह से फेंका है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )