• Wed. Jul 22nd, 2026

नोएडा: अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण

अधिकारी चंद्रभूषण ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में बच्चों के नामांकन, उपस्थिति और शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारी ने स्कूल की कक्षाओं में जाकर बच्चों से संवाद किया और पढ़ाई से जुड़े सवाल-जवाब पूछे। बच्चों के ज्ञान और सीखने के स्तर की भी जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षकों से शिक्षण कार्य, पाठ्यक्रम की प्रगति और बच्चों की गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही विद्यालय में साफ-सफाई, मूलभूत सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। छात्रों की कम उपस्थिति पर उन्होंने विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। अधिकारी ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि बच्चों की पढ़ाई की गुणवत्ता में लगातार सुधार किया जाए और सभी विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने के लिए समय-समय पर निरीक्षण जारी रहेगा।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )