• Tue. Oct 13th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: शिकायतों को सुनने और निस्तारण के लिए टीमों का किया गया गठन

आवासीय इलाकों में पानी, सीवर या सफाई जैसी समस्याओं का हल अब सेक्टरों में ही ग्रेनो प्राधिकरण निकालेगा। सीईओ रवि कुमार एनजी ने अधिकारियों को सेक्टरों में जाकर शिकायतों की सुनवाई और निस्तारण के लिए कहा है। इसकी शुरुआत सेक्टर अल्फा-1 से मंगलवार को हुई है।एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने शहर के लोगों से शिकायतों को सुनने और इसके निस्तारण के लिए टीमों का गठन कर दिया है।

इन टीमों में जल, सीवर, विद्युत यांत्रिक, स्वास्थ्य, उद्यान आदि की टीमें रहेंगी। इन टीमों को ग्रेनो वेस्ट और ग्रेनो ईस्ट दोनों के लिए बनाया गया है जिससे लोगों की मुश्किलों का समाधान हो सके। मंगलवार को प्राधिकरण के डीजीएम विजय कुमार रावल की अगुवाई में टीम ने अल्फा-1 में निरीक्षण किया और शिकायतों को सुना। उनके साथ वरिष्ठ प्रबंधक राजेश गौतम, राजीव कुमार, विनोद शर्मा, सहायक निदेशक उद्यान ज्ञानेंद्र यादव व अन्य अधिकारी सुनवाई के लिए मौजूद रहे।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )