• Fri. Sep 18th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने आज से हड़ताल का ऐलान किया है। 

गौतमबुद्धनगर में दूसरे प्रदेशों से आने वाले ओवरलोड ट्रकों का प्रवेश बंद कराने समेत मांगों को लेकर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने आज से हड़ताल का ऐलान किया है। सिरसा गांव के नजदीक पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पार्किग पर ट्रकों को एकत्र करना शुरू कर दिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष सोनू नागर ने कहा कि हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली समेत कई अन्य प्रदेशों से रोडी, बदरपुर, डस्ट भरे ओवरलोड ट्रक आते है। हर रोज करीब दो से तीन हजार ट्रक जिले की सीमा में आते है।

इनमें 40 टन के बजाए 80 टन तक माल भरा होता है। परिवहन विभाग के अधिकारियों से सांग गांठ के चलते ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई नहीं होती है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा हड़ताल जारी रहेगी।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )