• Wed. Mar 4th, 2026

जेवर: सुबह आठ से रात 9 बजे तक रहेगी भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

जेवर में सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी। साथ ही नई अनाज मंडी से अवैध पार्किंग भी हटाई जाएगी। बुधवार को अवैध पार्किंग और जेवर में जाम की समस्या पर व्यापारियों के साथ हुई बैठक के बाद पुलिस ने निर्देश दिए।
बैठक के दौरान व्यापारियों ने कहा कि नई अनाज मंडी में बाहर से आने लोग जबरन अपने वाहनों को खड़ा करते हैं, जिससे मंडी में आने वाले किसानों और व्यापारियों को समस्या का सामना करना पड़ता है। लोगों को पार्किंग करने से मना करो तो वह झगड़ा करने लगते हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण माहेश्वरी ने कहा कि दिन में भारी वाहनों के प्रवेश से आएदिन हादसों का डर का बना रहता है। इस रास्ते पर कई स्कूल हैं

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )