• Sat. Oct 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

‘एनिमल’ मूवी की कॉन्ट्रोवर्सी पर ये क्या बोल गई रश्मिका मंदाना…

ByIcndesk

Feb 4, 2024

Report By : Ankshree (ICN Network)

‘एनिमल’ मूवी ने थिएटर में तगड़ी कमाई की। इस फिल्म से रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल ने काफी सुर्खियां बटोरी। लेकिन इस पिक्चर को लेकर कई विवाद भी हुए। किसी ने मूवी के डायलॉग पर सवाल उठाए, तो किसी ने इसके सीन्स पर। लेकिन इस बीच एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का बयान सामने आया है जो अब चर्चा में बना हुआ है। दरअसल, हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में रश्मिका मंदाना ने ‘एनिमल’ की ट्रीटमेंट के बारे में बात करते हुए बताया कि ‘एनिमल’ की टीम इन विवादों के लिए पहले से ही तैयार थी। मेकर्स को अंदाजा था की रिलीज के बाद, लोग इस फिल्म के बारे में तरह-तरह की बातें करेंगे। कुछ लोग इस फिल्म को बेहतरीन बताएंगे तो कुछ लोगों को ये पिक्चर कई मायने में बुरी भी लग सकती है।

आगे रश्मिका मंदाना ने कहा कि रिलीज के बाद से ही ‘एनिमल’ लगातार चर्चा में है। इसी बात पर रश्मिका मंदाना ने खुशी जताई है। रश्मिका मंदाना के अनुसार, एक चीज को लोग अलग-अलग तरीके से समझते हैं। सभी का सोचने और समझने का तरीका अलग होता है। ‘एनिमल’ को लोग अलग-अलग तरीके से देख रहे हैं और ये अच्छी बात है।

इंटरव्यू के दौरान रश्मिका मंदाना ने ‘एनिमल’ की शूटिंग से जुड़ी कुछ बातें भी शेयर की। रश्मिका ने बताया कि ये सीन मनाली की कप- कपाती ठंड में शूट हुआ था। आगे एक्ट्रेस ने कहा कि शादी वाले इस सीन के लिए उन्होंने बस एक साड़ी पहनी थी जो इतनी ठंड के हिसाब से काफी नहीं थी लेकिन, रणबीर कपूर को कुर्ता- पायजामा पहनाया गया था।

By Icndesk