• Mon. Mar 23rd, 2026

अफजल गुरु का नाम लेकर दिल्ली के 11 स्कूलों को उड़ाने की धमकी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। राजधानी दिल्ली के 11 से ज्यादा स्कूलों, जिनमें दक्षिणी दिल्ली के तीन स्कूल भी शामिल हैं, को धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए हैं। संसद पर हमले के लिए फांसी पर चढ़ाए गए आतंकवादी अफजल गुरु का नाम भी लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि दिल्ली के कुल नौ स्कूलों में बम धमाके की धमकी भरे कॉल आए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया और संबंधित स्कूलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। मौके पर दिल्ली पुलिस के साथ दमकल विभाग और बम निरोधक दस्ते की टीमें तैनात कर दी गई हैं। स्कूल परिसरों की गहन जांच की जा रही है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक दक्षिणी दिल्ली में ही अब तक तीन स्कूलों को धमकी मिली है। सभी कॉल सुबह 8:30 बजे से 9:00 बजे के बीच प्राप्त हुए। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

इन स्कूलों को मिली धमकी

  • लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल, दिल्ली कैंट
  • केम्ब्रिज स्कूल, श्रीनिवासनपुरी
  • वेंकटेश्वर स्कूल, रोहिणी
  • केम्ब्रिज स्कूल, एनएफसी
  • द इंडियन स्कूल, सादिक नगर
  • सीएम स्कूल, रोहिणी
  • डीटीए स्कूल, आईएनए
  • बाल भारती स्कूल, रोहिणी
  • एयर फोर्स स्कूल, लोदी रोड
  • केआर मंगलंम
  • इंडियन स्कूल

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )