• Fri. Oct 2nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दिल्ली: 20 कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली के चाणक्यपुरी में जीसस एंड मैरी कॉलेज समेत लगभग 20 कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल के माध्यम से मिली इस धमकी से कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सभी कॉलेजों ने पुलिस को सूचना दी है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है

राजधानी दिल्ली में चाणक्यपुरी स्थित जीसस एंड मैरी कॉलेज समेत करीब 20 कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इन सभी कॉलेजों को ई-मेल द्वारा धमकी दी गई है। 

वहीं, धमकी मिलने से सभी कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में सभी कॉलेजों की तरफ से पुलिस को सूचना दी गई है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, कॉलेजों को धमकी मिलने के मामले में जांच की गई लेकिन, जांच में पता चला कि धमकी बात फर्जी है। बताया गया कि ई-मेल भेजने वाले ने वीपीएन का इस्तेमाल किया था।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )