• Mon. Sep 28th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दिल्ली मेयर ऑफिस को फिर बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली नगर निगम के महापौर कार्यालय को सोमवार सुबह एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे परिसर की जांच की। फौरन डॉग और बम स्क्वायड को मौके पर बुला लिया गया। बाद में पूरे परिसर की तलाशी ली गई। कहीं कुछ न मिलने पर कॉल को हॉक्स करार दिया गया।

बम विस्फोट के धमकी भरे मेल में दोपहर 3:11 बजे विस्फोट करने की बात कही गई थी, जिससे सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सतर्क हो गईं। धमकी मिलते ही महापौर कार्यालय ने तुरंत दिल्ली पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे परिसर की सघन जांच की।

संवेदनशील इलाकों की बारीकी से तलाशी ली गई और सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया। जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, लेकिन एहतियात के तौर पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )