• Tue. Sep 15th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: पीएम सूर्य घर योजना में अब तक 1120 लोगों को मिल चुकी 9 करोड़ की सब्सिडी

शहर के 1781 लोगों के मकानों की छत पर सोलर सिस्टम लग चुका है, जहां 55 मेगावाट बिजली बन रही है। साथ ही अगर किसी का सोलर सिस्टम अतिरिक्त बिजली पैदा कर रहा है तो लाभार्थी पड़ोसी को अतिरिक्त बिजली बेच सकता है।
वहीं योजना के 1120 लाभार्थियों को अब तक करीब 9 करोड़ रुपये की सब्सिडी मिल चुकी है, जबकि बाकी लाभार्थियों के खाते में भी जल्द सब्सिडी पहुंच जाएगी। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को एनपीसीएल ने भी लागू कर दिया था। इसमें अब तक 1868 आवेदन आ चुके हैं।

इनमें से 1781 लोगों के घर की छत पर रूफटॉप सोलर सिस्टम लग चुका है। इनमें से 1120 लोगों को सरकार की तरफ से करीब 9 करोड़ रुपये की सब्सिडी भी मिल चुकी है। एनपीसीएल के अफसरों ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार सोलर क्षमता में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जबकि सोलर लगवाने वाले उपभोक्ताओं की संख्या में 135 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। ग्रामीण क्षेत्र में भी लोगों के काफी आवेदन आ रहे हैं। कंपनी के प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने बताया कि ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए कंपनी ने पीयर-टू-पीयर एनर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म की सुविधा शुरू की है। जिन उपभोक्ताओं के घर पर सोलर सिस्टम नहीं है, वो उपभोक्ता अपने सोलर सिस्टम के उपभोक्ता के पास से ग्रीन एनर्जी खरीद सकते हैं।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )