• Tue. Sep 15th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: शिविर के लिए डीएम ने सेक्टर, जोनल और स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्ति किए

श्रमिक दिवस पर एक मई को 201 जगहों पर लगने वाले स्वास्थ्य जांच शिविर के लिए डीएम ने सेक्टर, जोनल और स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्ति किए हैं। ये अधिकारी लगातार शिविर पर नजर रखेंगे। शनिवार को हुई बैठक में डीएम ने कहा है कि श्रमिक को शिविर में जांच कराने के लिए अपने साथ ईएसआई कार्ड या फिर कंपनी का आईडी कार्ड लाना जरूरी होगा।

डीएम ने बताया कि प्रशासन स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर 30 श्रमिक बहुल जगहों पर शिविर लगा रहा है। जहां सुबह और शाम के समय चिकित्सक श्रमिकों का इलाज कर रहे हैं। एक मई को श्रमिक दिवस पर महाअभियान चलाया जाएगा। उस दिन 31 निजी अस्पतालों के साथ मिलकर 201 स्थानों पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाएगा।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )