• Tue. Feb 24th, 2026

साल के आखिरी दिन आज 11 बजे PM मोदी करेंगे ‘मन की बात’ कार्यक्रम

ByIcndesk

Dec 31, 2023
Report By : ICN Network (Poltical)

साल 2023 के खत्म होने से पहले आज रविवार के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे लोगों से कनेक्ट होने वाले कार्यक्रम मन की बात का प्रसारण करने वाला है। बात दें ये साल 2023 का आखिरी मन की बात का कार्यक्रम है, जो हर बार की तरह इस बार भी सुबह 11 बजे प्रसारित किया जाएगा। आशंका है कि आज पीएम मोदी इस कार्यक्रम में लोगों से संवाद करेंगे और कुछ नई और रोचक बातें भी बताएंगे। बताते चले कि ये पीएम मोदी का 108वां मन की बात कार्यक्रम होगा।

यदि आप भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनना चाहते है तो भारतीय जनता पार्टी के फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर जाकर सुन सकते हैं। यही नहीं आप पीएम मोदी के सोशल मीडिया चैनलों पर भी इसका सीधा प्रसारण सुन सकते हैं। दूर्जदर्शन और रेडियो की मदद से भी आप मन की बात कार्यक्रम को सुन सकते हैं।

By Icndesk