• Sun. Mar 15th, 2026

पश्चिम बंगाल में ट्रेन हादसा,खड़ी यात्री ट्रेन में माल गाड़ी ने मारी टक्कर,अब तक 7 की मौत,राहत बचाव कार्य जारी

Report By : Ankit Srivastav, ICN Network
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में सोमवार सुबह करीब नौ बजे कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन में मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। पश्चिम बंगाल पुलिस के अनुसार 7 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 25 से 30 लोग घायल हो गए हैं।

हादसे में 5 हादसे में पैसेंजर ट्रेन के 3 डिब्बे पटरी से उतर गए। एक-दूसरे पर चढ़ गए। इनमें से एक कोच बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है।

ट्रेन अगरतला से सियालदह जा रही थी। हादसा पश्चिम बंगाल के रंगापानी और निजबाड़ी स्टेशन के बीच हुआ है। बचाव अभियान के लिए आपदा टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। रिलीफ ट्रेन को भी मौके पर भेजा जा रहा है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)