• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित की गई

महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर सेक्टर-52 स्थित पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही गोष्ठी का आयोजन हुआ। सभी पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री की फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया।

महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल के साथ जेवर में एक पीड़ित परिवार जिनके बच्चे की निर्ममता से हत्या कर दी गई थी, उनसे मिलने जाना था लेकिन स्थानीय पुलिस की ओर से गोष्ठी के समय ही कार्यालय को घर लिया गया और पदाधिकारियों जबरन रोक दिया गया। इस मौके पर स्टेट कॉर्डिनेटर सोशल मीडिया पवन शर्मा, पीसीसी सदस्य यतेंद्र शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष राहुल पांडेय, उर्मिला चौधरी, फिरे सिंह नागर आदि मौजूद रहे

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )