• Wed. May 27th, 2026

नोएडा: शिक्षकों ने खुद से एआई टूल्स का प्रयोग कर विभिन्न शैक्षिक सामग्री तैयार की

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित एआई वर्कशॉप फॉर टीचर्स का तीसरा दिन शिक्षकों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के शैक्षिक उपयोग से परिचित कराना व शिक्षण कार्य को अधिक प्रभावी, सरल और तकनीक आधारित बनाना रहा। कार्यशाला में मुख्य अतिथियों व विशेषज्ञों ने शिक्षकों को आधुनिक तकनीकों की उपयोगिता और व्यावहारिक प्रयोगों की जानकारी दी। जिला समन्वयक प्रशिक्षण राकेश कुमार ने कहा कि इस प्रकार की तकनीकी कार्यशालाएं प्रत्येक शिक्षक के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने आयोजनकर्ता अर्चना पांडेय व उनकी पूरी टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के नवाचार शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा प्रदान कर रहे हैं।
जिला समन्वयक संजीव कुमार पाठक व अरविंद पाठक ने कहा कि यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का युग है और शिक्षकों को अपने दैनिक शैक्षिक कार्यों में एआई तकनीकों की उपयोगिता अवश्य आना चाहिए। कार्यशाला में शिक्षकों को लगभग 20 मिनट का हैंड्स-ऑन प्रैक्टिस सत्र कराया गया, जिसमें शिक्षकों ने खुद से एआई टूल्स का प्रयोग कर विभिन्न शैक्षिक सामग्री तैयार की।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )