• Sat. Feb 7th, 2026

बरेली में छेड़छाड़ से परेशान दो सगी बहनों में की आत्महत्या,पिता बोले काफी दिनों से थी परेशान

Report By : Rishabh Singh, ICN Network

बरेली में दो बहनों ने सुसाइड कर लिया है। एक का शव जमीन पर पड़ा था, जबकि दूसरी बहन का शव फंदे से लटक रहा था। दोनों बहनें घर में अकेली थीं। वारदात के वक्त मां-पिता खेत में गए थे। शाम को लौटने पर उन्हें वारदात के बारे में पता चला।

उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थाना फतेहगंज वेस्ट पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच-पड़ताल की। मौके पर जहर की शीशी भी मिली है। बच्चियों के पिता ने कहा- छेड़खानी से परेशान होकर बेटियों ने सुसाइड कर लिया। शुरुआती जांच में पुलिस भी सुसाइड मान रही है।

पूरा मामला तेहगंज वेस्ट के सफरी गांव का है। बड़ी बहन कल्पना BA में पढ़ती थी, जबकि तुलसी 11वीं की छात्रा थी। बच्चियों के पिता उत्तम चंद्र मौर्य पेशे से किसान हैं। उन्होंने बताया- बुधवार दोपहर मैं पत्नी और बेटे के साथ खेत में गया था। शाम को पत्नी के साथ घर लौटा। बेटा खेत ही था। घर का दरवाजा बंद था। मैंने दोनों बेटियों को आवाज लगाई, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं आया। धक्का दिया तो दरवाजा खुल गया। देखा तो बड़ी बेटी कल्पना का शव कमरे के दरवाजे के पास पड़ा था।

अंदर कमरे में छोटी बेटी तुलसी का शव साड़ी के सहारे कुंडे से लटक रहा था। पास में जहर की शीशी पड़ी थी। उसके गले पर चोट के निशान थे। बेटियों का शव देखकर मैं चीखने लगा। शोर सुनकर आस-पास के लोग आए गए। पुलिस को सूचना दी गई।

नाबालिग है। पुलिस ने चांदनी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पिता की शिकायत पर आकाश और चांदनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

आकाश की लोकेशन दिल्ली में मिली है। पुलिस उसे मुख्य आरोपी मान रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए 3 टीम में लगाई गई हैं। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, बड़ी बहन ने भी फंदा लगाकर सुसाइड किया, लेकिन फंदा टूट गया। जिसके चलते शव जमीन पर नीचे आ गिरा।। पुलिस ने चांदनी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पिता की शिकायत पर आकाश और चांदनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

आकाश की लोकेशन दिल्ली में मिली है। पुलिस उसे मुख्य आरोपी मान रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए 3 टीम में लगाई गई हैं। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, बड़ी बहन ने भी फंदा लगाकर सुसाइड किया, लेकिन फंदा टूट गया। जिसके चलते शव जमीन पर नीचे आ गिरा।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)