• Tue. Sep 15th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: गंदा पानी नाली में बहाने पर दो संस्थानों पर 7 लाख रुपये का जुर्माना 

प्राधिकरण ने कूड़ा निस्तारण न करने और गंदा पानी नाली में बहाने पर दो संस्थानों पर 7 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। शुक्रवार को जन स्वास्थ्य अधिकारी इंदु प्रकाश सिंह की अगुवाई में टीम ने सेक्टर-8 स्थित केआईसी फूड प्रोडक्ट लिमिटेड क्लाउड किचन का निरीक्षण किया। जनस्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि क्लाउड किचन में ईटीपी क्रियाशील नहीं पाया गया। बड़ा कूड़ा उत्पादक समूह होने के बावजूद ओडब्लूसी प्लांट नहीं लगा हुआ था। यहां से 30 किलो प्लास्टिक जब्त की गई। खामियों पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

इंदु प्रकाश सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को सेक्टर-5 स्थित सागर मोटर्स नाम के कार शोरूम व सर्विस सेंटर का निरीक्षण किया गया। यहां पर भी ईटीपी बंद मिला। ऑयल-ग्रीस टैप भी नहीं थी। गंदा पानी नालों में डाला जा रहा था। यहां 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। 

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )