• Wed. Sep 16th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: सुविधाओं और बिल्डरों की लापरवाही समेत कई महत्वपूर्ण और जनहित की शिकायतें रखीं

दादरी विधानसभा क्षेत्र के लगभग डेढ़ लाख निवासियों की बुनियादी समस्याओं को लेकर विधायक तेजपाल नागर शुक्रवार को नोएडा प्राधिकरण सीईओ कृष्णा करुणेश से मिले। एक्सप्रेसवे से सटे 20 से अधिक सेक्टरों में रहने वाले लोगों की जल्द समाधान की मांग करते हुए विधायक ने सीईओ को विस्तृत पत्र सौंपे। सड़क, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट, प्रदूषण नियंत्रण, अधूरी सुविधाओं और बिल्डरों की लापरवाही समेत कई महत्वपूर्ण और जनहित की शिकायतें रखीं।

प्राधिकरण से इन समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए हैं ताकि निवासियों का जीवन सुगम हो सके। विधायक प्रतिनिधि योगेश सिंह संग सबसे पहले सेक्टर-150 की समस्याओं पर चर्चा हुई।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )