• Thu. Apr 23rd, 2026

UP :इटावा में दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज, सपा सांसद को गोरखनाथ मंदिर को लाइट व वाटर फ्रीजर देने का वादा याद दिलाना पड़ा भारी…

जिले के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति को अपनी व्यथा बताते हुए पत्रकार सुघर सिंह सैफई
इटावा जिले के प्रभारी मंत्री व प्रदेश सरकार के होमगार्ड व नागरिक सुरक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने पत्रकारों को दिया निष्पक्ष जांच का आश्वासन

News : इटावा में दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज किये जाने का मामला सामने आया है और इन मुकदमे में सपा सांसद जितेन्द्र दोहरे की गहरी साजिश बताई जा रही है। जानकारी मिली है कि सांसद ने गुरु गोरखनाथ व जाहरवीर बाबा के मंदिर पर हाई मास्ट लाइट व वाटर फ्रीजर लगवाने का वादा याद किया था जो पूरा नही किया गया। पत्रकारों ने इसकी सोशल मीडिया पर खबर चला दी इससे सांसद बौखला गए और अपने कार्यकर्ताओं से तमाम फेसबुक आईडी द्वारा पत्रकारो का गंदी गंदी गाली व धमकी दिलाई और दोनो पत्रकारों के हाथ व नाक काटने की धमकी दिलाई और इनाम भी खोल दिया। बाद में पुलिस अधिकारियों पर दबाब बनाकर दोनों पत्रकारो पर थाना फ्रेंड्स कालौनी में व थाना सैफई में दो फर्जी मुकदमे दर्ज करा दिए।

जिले में एक बार फिर पत्रकारों के उत्पीड़न का मामला चर्चा में है। मामला समाजवादी पार्टी के सांसद जितेन्द्र दोहरे से जुड़ा है। जानकारी मिली है कि चुनाव से पूर्व बसरेहर के ग्राम कृपालपुर मे सपा के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी जितेंद्र दोहरे ने मंदिर में पूजा करके पुजारी से वादा किया था कि अगर में चुनाव जीत गया तो मंदिर पर एक वाटर फ्रीजर व एक हाई मास्ट लाइट लगवा देंगे। चुनाव जीतने के बाद न सांसद जितेन्द्र दोहरे मंदिर गए और न ही मंदिर पर किया गया वादा पूरा किया। उस मंदिर के पुजारी व आसपास के भक्त पत्रकार असित यादव को ताने मारते थे कि आप इस मन्दिर पर लाइट व वाटर फ्रीजर नही लगवा पाए तो असित यादव ने कई बार सांसद को उनका वादा याद दिलाया। लेकिन सांसद ने साफ कह दिया कि हम मंदिर के लिए लाइट नही देंगे अगर अम्बेडकर पार्क के लिए लेनी हो तो दो दिन में लगवा देंगे। में भगवान को नही मानता में अंबेडकरवादी हूं। बसपा में रहा हूँ।

वादा पूरा न करने पर पत्रकार असित यादव ने सपा सांसद जितेंद्र दोहरे को चुनावी वादा याद दिलाना दो पत्रकारों को भारी पड़ गया। मामला इतना बढ़ गया कि सांसद ने पुलिस अधिकारियों पर दबाब बनाकर अपने ड्राइवर से पत्रकार असित यादव पर थाना फ्रेंड्स कालौनी में फर्जी एससी एसटी एक्ट व अपने खास वीडीसी कार्यकर्ता राघवेंद्र यादव से सुघर सिंह पत्रकार पर गाली व धमकी के मुकदमे दर्ज कर लिए गए। असित यादव को थानाध्यक्ष फ्रेंड्स कालौनी इंस्पेक्टर अमित मिश्रा ने फोन करके बुला लिया और थाने में बंद कर दिया। जानकारी होने पर इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के दर्जन भर पदाधिकारी सैफ तैमूरी के नेतृत्व में थाना फ्रेंड्स कालौनी पहुँचे और धरने पर बैठ गए जहां सांसद के खिलाफ जमकर नारेवाजी की। तब जाकर पुलिस ने असित यादव का शांति भंग में चालान कर दिया इस दौरान इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाने से गायब रहे और मोबाइल बन्द कर लिया।
पत्रकारों का कहना है कि ये मुकदमे पूरी तरह से फर्जी और दबाव बनाने की नीयत से दर्ज कराए गए हैं। मामले को लेकर दोनों पत्रकारों ने अपनी पीड़ा उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री (होमगार्ड) धर्मवीर प्रजापति के समक्ष रखी। इस पर मंत्री ने गंभीरता दिखाते हुए एसएसपी इटावा को निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने स्पष्ट कहा कि, “किसी भी पत्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि मुकदमे फर्जी पाए जाते हैं तो उन्हें तत्काल समाप्त किया जाए और दोषियों पर कार्रवाई हो।”
इस घटना के बाद जिले के पत्रकारों में आक्रोश देखा जा रहा है। पत्रकार संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि निष्पक्ष जांच कर न्याय नहीं दिया गया, तो आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल, यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है और सभी की नजरें प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)