• Sun. Feb 1st, 2026

UK-उद्धमसिंह नगर में मतदान को लेकर स्कूल में जागरूकता अभियान,नए मतदाताओ में मतदान करने को लेकर भारी उत्साह

UK-उधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम SVEEP के अन्तर्गत कई जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए जहां महाविद्यालय प्राचार्या डॉ0 कीर्ति पन्त के निर्देशन में “मतदाता जागरूकता हेतु हस्ताक्षर अभियान” मतदान क्यों है जरूरी इसपर निबंध प्रतियोगिता और वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कर छात्राओं को जागरूक किया गया।इस दौरान महाविद्यालय की समस्त प्राध्यापिकाओं व छात्राओं ने मतदान करने का प्रण लेते हुए हस्ताक्षर किये। इसके साथ ही महाविद्यालय में लोक सभा सामान्य निर्वाचन- 2024 E.V.M. V.V.PAT जागरूकता अभियान के अन्तर्गत मास्टर ट्रेनर सतीश कुमार एवं राजेश कुमार ने छात्राओं को E.V.M. मशीन द्वारा वोट डालने का प्रशिक्षण भी दिया जहां उन नई मतदाता छात्राओं में अंगामी चुनाव में वोट करने को लेकर खासा उत्साह बना हुआ है।

इस अवसर पर एसो0 प्रोफेसर डॉ0 दीपिका गुड़िया आत्रेय, डॉ0 मन्जु सिंह, डॉ0 वन्दना सिंह, असि0 प्रोफेसर डॉ0 डॉ0 दीपा चनियाल, डॉ0 अंजलि गोस्वामी, डॉ0 गीता मेहरा, डॉ0 ज्योति गोयल, डॉ0 ज्योति रावत, डॉ0 मंगला, कु0 किरन, श्री पवन कुमार आदि उपस्थित रहे।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )