• Wed. Feb 18th, 2026

UK-जंगली जानवरों के हमले को लेकर वन विभाग हुआ सतर्क,वन विभाग के अफसरों ने ग्रामीणों से की बैठक जानवरो के बचाव के दिये टिप्स

UK-उत्तराखंड के कालागढ़ में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की ढेला रेंज तराई पश्चिमी वन विभाग की आम पोखरा रेंज के वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा देवेंद्र सिंह परिहार ग्राम प्रधान ई डी सी अध्यक्ष सेमलखलिया ग्राम में मानव वन्य जीव संघर्ष न्यूनीकरण हेतु सेमलखलिया मैं ग्रामीणों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। ग्रामीणों के साथ बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई जिसमें ग्रामीणों की फसल सुरक्षा हेतु गांव के चारों ओर सोलर फेंसिंग लगाई जाएगी वहीं बंदरों का आतंक को काम करने के लिए बंदरों को पकड़वाकर वनों के अंदर छोड़ा जाएगा

मानव व वन्य जीव संघर्ष हेतु न्यूनीकरण हेतु क्षेत्र में स्टाफ की संयुक्त ग्रस्त बढ़ाई जाएगी ग्रामीणों की समस्याओं त्वरित समाधान करने के क्रम में मानव वन्य जीव संघर्ष न्यूनीकरण हेतु सिद्धार्थ रावत वन दरोगा, शोबन राम वन दरोगा के नेतृत्व में गश्ती टीम का गठन कर दिया गया है। ग्रामीणों को अन्य विषय पर समस्या आने पर भी उसे पर विचार किया जाएगा बैठक में वन अधिकारियों कर्मचारियों तथा सेमलखलिया ग्राम के सम्मानित व्यक्तियों व ग्राम वासियों के द्वारा एक बैठक मैं भाग लिया बैठक में शालिनी जोशी उप प्रभागीय वनाधिकारी कालागढ़, अजय कुमार ध्यान वन क्षेत्राधिकार ढेला, देवेंद्र सिंह परिहान सेमलखलिया, खेमानंद पंचोली ई डी सी अध्यक्ष सेमलखलिया, अनीता गुसाईई डी सी सदस्य, सिद्धार्थ रावत वन दरोगा, शुबम राम वन दरोगा ढेला तराई पश्चिम वन प्रभाग एवं कर्मचारी तथा ग्रामवासी गण मानव वन्य जीव संघर्ष की बैठक में सम्मिलित हुए।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )