• Fri. Oct 2nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UK-एस सी गुड़िया आईएमटी की दो छात्राओं का ताइक्वांडो में नॉर्थ जोन के लिए चयन,स्कूल परिसर में दोनो छात्राओं को मिली बधाइयां

उधम सिंह नगर के काशीपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता कुमाऊं विश्व विद्यालय के तत्वाधान में संपन्न हुई जिसमें कुमाऊं विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉक्टर नागेंद्र शर्मा व उनकी टीम द्वारा कुमाऊ विश्विद्यालय की ताइक्वांडो टीम का चयन नॉर्थ जोन के लिए किया गया जिसमें एस सी गुड़िया लॉ कॉलेज की बीबीएएलएलबी पंचम सेमेस्टर की छात्रा कोहिनूर बानो व एस सी गुड़िया आईएमटी बीसीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा रक्षिता पांडे का चयन नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी के लिए किया गया है ।

इस अवसर पर संस्था के कीड़ा प्रभारी दीपक गुप्ता ने बताया कि चयनित टीम 22 दिसंबर की प्रातः 6:00 बजे रुद्रपुर रेलवे स्टेशन से टीम मैनेजर विनोद कुमार डीएसबी परिसर नैनीताल के नेतृत्व में हरिद्वार के लिए रवाना होगी। छात्राओं के चयन पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया, चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की उप प्राचार्या डॉक्टर दीपिका गुड़िया आत्रेय , संस्थान की एकेडमिक काउंसिल के सदस्य डॉक्टर नीरज आत्रेय ,निदेशक डॉक्टर केवल कुमार निदेशक, प्रशासन पवन कुमार बख्शी, प्राचार्य (विधि) डॉक्टर आर एन सिंह , प्राचार्या ( यू जी ) डॉक्टर निमिषा अग्रवाल सहित समस्त फैकल्टी एवम स्टाफ में हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें आगामी प्रतियोगिता में बेहतर कोशल और परफॉर्मेंस के लिए शुभकामनाएं दी है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)