• Fri. Oct 2nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

यूपी बोर्ड ने 10 वीं और 12 वीं के परीक्षाफल जारी किया, दोनो में ही सीतापुर के टापर

Report By : Rishabh Singh,ICN Network

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (यूपी बोर्ड) ने शनिवार को 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। सीतापुर की प्राची निगम ने टॉप किया है। उन्हें 598 मार्क्स (98.50%) मिले हैं। सकेंड नंबर पर 590 मार्क्स के साथ फतेहपुर की दीपिका सोनकर हैं।

थर्ड रैंक पर 588 मार्क्स के साथ 4 स्टूडेंट्स हैं। इनके नाम हैं-सीतापुर की नव्या सिंह, स्वाति सिंह और जालौन की दीपांशी सिंह सेंगर और प्रतापगढ़ के अर्पित। टॉप-3 में 6 में से 5 लड़कियां हैं।

10वीं में टॉप 10 में कुल 159 स्टूडेंट्स हैं। इनमें 24 बच्चे सीतापुर के हैं। इस बार पहली और 10वीं रैंक के बीच सिर्फ 10 नंबरों का अंतर है। रैंक 1 के 591 मार्क्स हैं जबकि रैंक 10 के 581 मार्क्स हैं।

ओवर ऑल 89.55% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। छात्रों का पासिंग परसेंट 86.64%, जबकि छात्राओं का 93.34% रहा है। यानी 6.7% लड़कियां लड़कों से ज्यादा पास हुई हैं। इस बार हाईस्कूल में 286,738 बच्चे फेल हुए हैं।

हालांकि, ये रिजल्ट पिछले साल की तुलना में 0.23% कम है। 2022-23 में 89.78% स्टूडेंट्स पास हुए थे।

रिजल्ट यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in/ और NIC की वेबसाइट upresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। परीक्षा में 27.63 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए, जबकि 29.47 लाख ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इस साल 1.84 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने परीक्षा छोड़ी है।

इस बार एग्जाम सिर्फ 17 दिनों में हुआ। पहला पेपर 22 फरवरी को और लास्ट पेपर 9 मार्च को हुआ था। परीक्षा 8265 केंद्रों में कराई गई। इस दौरान 311453 टीचर्स ने ड्यूटी की थी। कॉपियों की चेकिंग 16 मार्च से 30 मार्च तक चली। सिर्फ 12 वर्किंग-डे में ही 1.76 करोड़ कॉपियां चेक की गईं।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)