• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP-ग्रेटर नोएडा के BENNETT यूनिवर्सिटी के दीक्षान्त समारोह में शिरकत करने पहुँचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ,दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत

UP-नोएडा आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गौतमबुद्ध नगर के दौरे पर रहेंगे सबसे पहले तो ये दिल्ली से अपने हेलीकॉप्टर से ग्रेनो पंहुचेगे जहां एक बैनेट यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे उसके बाद गौतमबुद्ध यूविनिवर्सिटी पंहुचेगे जहां तीनो प्राधिकरणों के साथ बैठकर कर परियोजनाओं का जायजा लेंगे।
आज सुबह 10:45 बजे दिल्ली से हेलिकप्टर से रवाना होगे, और ग्रेनो के बैनेट यूनिवर्सिटी में बने अस्थाई हेलीपैड पर 11:15 बजे पंहुचेगे। 11:25 बजे यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में शामिल होगे।

सीएम योगी 1 बजे तक इन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल रहेंगे। 1:05 मिनट पर वापस हेलीपैड पंहुचेंगे, और फिर 1:10 बजे यहां से प्रस्थान करके 1:20 बजे गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में हेलीपैड पर उतरेंगे यहां से 1:25 बजे हैलीकॉप्टर से उतरकर 1:30 बजे जीबीयू के सभागार में पंहुचेगे। जहां पर 3:30 बजे जनपद के तीनो प्राधिकरणों के अधिकारियों सीईओ के साथ बैठक करेंगे इस बैठक में जिले में विकास कार्यों नई और पुरानी परियोजनाओं के बारे में जानकारी लेंगे कही डाउट होने पर सवाल जवाब भी अधिकारियों से कर सकते हैं। इसके साथ ही जिले में कानून व्यवथा को लेकर अधिकारियों से जानेंगे लेंगे, और बेहतर कानून व्यवस्था को कायम करने के लिए भी निर्देश मुख्यमंत्री पुलिस अधिकारियों को दे सकते हैं।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)